जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक का आयोजन
पाली (रॉयल पत्रिका) I जिला कांग्रेस सेवादल की जिला स्तरीय बैठक राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यलय पाली में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष एवं जोधपुर-उदयपुर संभाग जोन प्रभारी मोहन हटेला के मुख्य अतिथि एवं पाली जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई I इस बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी मोहन हटेला ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सेवादल तीन महीने तक सम्पूर्ण राजस्थान के समस्त जिलों में संगठन सर्जन सहयोगी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से 20 हजार से अधिक श्वेत सैनिक तैयार किये जायेंगे I जिसकी शुरुआत 11 अगस्त से होगी, हटेला ने यह भी कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है I ऐसे में शिविर में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं का चयन अंतिम छोर के बूथ लेवल पर करना होगा ताकि पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके I
पाली जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि पाली जिले में जिला कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मे में चार सौ से अधिक संख्या में सेवादल कार्यकर्त्ता शिविर में भाग लेंगे, जिसकी तैयारी के लिए विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई I प्रत्येक ब्लॉक में पचास गणवेशधारी कार्यकर्ताओं की शिविर में भागीदारी सुनिचित की गई I
इस बैठक को पाली जिला कांग्रेस सेवादल महिला जिलाध्यक्ष फरीदा बानो पठान, जसाराम परिहार, रामसिंह इंदा, भूराराम देवासी, भेरुसिंह गुजर, राजेश कुमार वैष्णव, गुलाब सोडा, नारायण लाल पूछल, सोजत ब्लॉक अध्यक्ष असलम मेहर, मूलाराम मीणा, एडवोकेट लक्ष्मण कुमार मेघवाल, जगदीश प्रजापत, ओटाराम बीजापुर, भोमाराम बासनी, सोहन पालीवाल ने अपने विचार व्यक्त किये I इस बैठक में नारायण लाल पुच्छल, विनोद चांवरिया, रमेश बावल, नेमाराम सुथार, मोहन बिश्नोई, रामचन्द्र गहलोत, चुन्नीलाल सिरवी, सलीम शाह, इब्राहिम शाह, नैनाराम हेमावास, मांगीलाल पंवार, सोहन सिंह, मोहम्मद सलीम, धन्नाराम मानपुरा, कानाराम काग, मोहनलाल पवार सहित जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
