कोटा में संपन्न हुआ बस ऑपरेटर एसोसिएशन का चुनाव
भीलवाड़ा को दो महत्वपूर्ण पद
भीलवाड़ा (रॉयल पत्रिका) I कोटा में बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस चुनाव में भीलवाड़ा जिले के लिए गर्व की बात यह रही कि दो पदों पर जिले के प्रतिनिधियों ने जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर कलीम काजी को चुना गया, वहीं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में जगदीश चंद्र ओझा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर निर्मल जोशी ने दोनों विजेताओं को हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन के हित में सकारात्मक और मजबूत भूमिका निभाएंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
