पुलिस थाना अशोकनगर जयपुर (दक्षिण) की बड़ी कार्यवाही
सेन्ट्रल पार्क जयपुर में एक महिला को बेहोश करके की गई लूट की बारदात का पर्दाफाश
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) राजर्षि राज आई.पी.एस. ने बताया कि 07 जुलाई 2025 को परिवादिया अनुराधा शर्मा ने पुलिस थाना अशोकनगर जयपुर पर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 04 जुलाई 2025 को वह हर दिन की तरह में सेन्ट्रल पार्क घूमने के लिए लगभग शाम 7 से 8 बजे के समय गयी थी। वह अपनी सैर खत्म करके हाईकोर्ट के सामने वाले गेट से निकलने के लिए जा रही थी। उससे 20 कदम पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर उसका गला व मुंह दबाकर कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसी दौरान उसकी 02 सोने की अंगूठी व 01 चांदी की अंगूठी निकालकर ले गया। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 209/2025 धारा 304 (2) बी.एन.एस में दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ललित किशोर शर्मा-अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) के निर्देशन व बालाराम-सहायक पुलिस आयुक्त अशोकनगर जयपुर (दक्षिण) के निकट सुपरविजन में कृष्ण कुमार यादव पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना अशोकनगर जयपुर (दक्षिण) के नेतृत्व में राजकुमार स.उ.नि., गणेश नारायण हैड कानि. 793, नेमीचन्द हैड कानि. 2101 व लक्ष्मण राम कानि 3393, राघवेन्द्र कानि. 10438, लक्ष्मीनारायण कानि. 9026 को शामिल किया जाकर एक विशेष पुलिस दल गठित किया गया। गठित विशेष पुलिस दल द्वारा अनेको सी.सी.टी.वी कैमरों के फुटेज देखते हुये, सरगर्मी से तलाश करते हुये इस वारदात को अंजाम देने वाले मुल्जिम सत्यम बहरूपिया उर्फ सुबान पुत्र मोहन लाल जाति बहरूपिया उम्र 26 वर्ष निवासी निवासी बाउण्ड्री फूटी कोठी के पास पुलिस थाना द्वारकापुरी इन्दौर मध्यप्रदेश हाल निवासी म.नं. 44, कादरशाह बाबा, झालानी वाले की दरगाह, टोंक रोड़ पुलिस थाना एस.एम.एस. अस्पताल जयपुर को गिरफतार किया जाकर लूट के सभी आभूषणों के अलावा मुल्जिम द्वारा चुराये हुये 03 दुपहिया वाहन व छीने हुये 06 मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
