Loading...

मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए हेरिटेज निगम ने चलाया फॉगिंग अभियान

जयपुर

Follow us

Share

आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने दिए निर्देश सभी वार्डो की एक एक गली को करें कवर, जलभराव वाली जगहों पर विशेष अभियान

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। बारिश के बाद मच्छर जनित बीमारियो से बचाव के लिए नगर निगम हेरिटेज की ओर से वार्डो में फोगिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए हेरिटेज निगम की स्वास्थ्य शाखा की ओर से वार्ड वाइस रूट चार्ट भी बनाया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग हेरिटेज निगम की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनिया अग्रवाल कर रही है। इस  अभियान की जानकारी देते हुए हेरिटेज निगम उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा ने बताया कि हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में ये अभियान शुरू किया गया है। वार्डो की प्रत्येक गली मोहल्लों में में निगम के स्वास्थ्यकर्मी फॉगिंग अभियान चला रहे है। जिससे कि आमजन को मच्छर जनित बीमारियो से बचाया जा सकें। इसके लिए वार्ड के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षक को भी ड्यूटी दी गई है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि का भी सहयोग लिया जा रहा है।

वहीं, हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जलभराव वाली जगहों पर सफाई रखें। अपने घरों में भी बारिश का पानी जमा नहीं होने दे। जिन जगहों पर ज्यादा दिन तक पानी भरता है। वहां मच्छर लार्वा पैदा हो जाता है। इसके लिए तुरंत निगम के सीएसआई या एसआई से संपर्क कर एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव कराया जाएं। निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने स्वास्थ्य शाखा को निर्देश भी दिए है कि वे लगातार फील्ड में निरीक्षण करें। और जलभराव वाली जगहों पर विशेष ध्यान दे कर दवाई का छिड़काव किया जाएं। जिससे कि आमजन को बीमारियों से बचाया जा सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।