विद्याधर नगर राजकीय कॉलेज में वृक्षारोपण
एहसान पठान
जयपुर, (रॉयल पत्रिका) I शहर के राजकीय महाविद्यालय विद्याधर नगर, जयपुर में ‘मिशन हरियालो राजस्थान’, एक पेड़ मां के नाम अभियान व एबीआरएसएम संगठन के ‘एक शिक्षक एक वृक्ष’ कार्यक्रम के तहत प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रहलाद सहाय बुनकर के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।
प्रोफेसर बुनकर ने बताया कि स्थानीय प्रजातियों को महत्व देने के लिए जैविक विविधतापूर्ण स्थानीय फलदार और छायादार 21 पौधे लगाए। स्टाफ ने रोपित पौधों की निगरानी और संधारण करते हुए विकसित होने तक की समस्त जिम्मेदारी ली। साथ ही राजस्थान को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने में सहभागी बनने, एक समृद्ध सुरक्षित सघन हरियाली बनाने और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में सक्रिय योगदान मे भागीदार बनने का संकल्प लिया।
इस दौरान डॉ. सुमन ढाका, डॉ. मधुलिका सिंह, सांवरमल जाट, डॉ. निर्मला कुमावत, डॉ. चेतना शर्मा, गरिमा भास्कर, कविता गुर्जर, ज्योति चांदोलिया आदि मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
