Loading...

राजस्थान में 5वीं बोर्ड का 97.47% परिणाम जारी: शिक्षा मंत्री बोले— “पूजा-नमाज पर रोक से सुधरे सरकारी स्कूलों के हालात”

जयपुर

Follow us

Share

 

जयपुर, (रॉयल पत्रिका।  राजस्थान में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया, जिसमें कुल 97.47% छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। छात्राओं का परिणाम 97.66% जबकि छात्रों का 97.29% रहा। जयपुर के शिक्षा संकुल में दोपहर 12:30 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की उपस्थिति में यह परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े। इस बार कुल 13,30,190 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12,96,495 विद्यार्थी पास हुए।

शिक्षा मंत्री का विवादास्पद बयान:
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी करने के बाद एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि “स्कूल टाइम में पूजा और नमाज पर रोक लगाने से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर हुआ है। अब शिक्षक कक्षा छोड़कर धार्मिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते।” उन्होंने कहा कि इस कदम से सरकारी स्कूलों के परिणामों में सुधार हुआ है और कुछ मामलों में ये प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अच्छे और खराब प्रदर्शन करने वाले जिले:
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: दौसा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, सीकर, अजमेर

सबसे कमजोर प्रदर्शन: धौलपुर, जोधपुर, जालोर, बीकानेर, जैसलमेर

ग्रेड सिस्टम और फिर से परीक्षा:
इस बार भी छात्रों को फेल नहीं किया गया है। 33% से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ई ग्रेड मिली है, जिन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी। यदि वे इस परीक्षा में पास नहीं होते, तब भी उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा, लेकिन फेल विषयों की दोबारा पढ़ाई जरूरी होगी।

परीक्षा की अवधि:
5वीं बोर्ड की परीक्षा 7 से 17 अप्रैल तक राज्यभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा का संचालन बीकानेर स्थित पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय द्वारा किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।