Loading...

रकमा आयोजित करेगी शपथ ग्रहण व प्रतिभा सम्मान समारोह

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। रकमा जयपुर की जिला कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक रविवार सुबह 10 बजे मुस्लिम मुसाफिर खाना, जयपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आबिद अंसारी ने की, जबकि कार्यक्रम की शुरुआत अब्दुल वहाब द्वारा कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। इस अवसर पर सैयद शाकिर अली (प्रधानाचार्य एवं महासमिति सदस्य) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष मोहम्मद साबिर अब्बासी ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया और संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा की। अब्बासी ने कार्यकारिणी सदस्यों की शपथ ग्रहण व बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं हाजियों के सम्मान समारोह के शीघ्र आयोजन का प्रस्ताव रखा। साथ ही संगठन के प्रति सक्रियता व समर्पण के लिए सभी सदस्यों से जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। जल्द ही शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह की तिथि घोषित की जाएगी।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।