Loading...

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम संगठनों ने रैली निकाली

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका) I मजदूर विरोधी नीतियों एवं नए काले श्रम कानूनो के विरोध में जयपुर के विभिन्न श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से एक विशाल रैली का आयोजन किया जो एचएमएस  रेलवे कार्यालय से तैयार होकर श्रम आयुक्त कार्यालय हसनपुरा तक काफी विशाल संख्या में मजदूर किसानों के साथ संपन्न हुई । रैली का नेतृत्व कामरेड डी.के.छंगाणी, कामरेड एम एल यादव, कामरेड कुणाल रावत, कामरेड मुकेश माथुर, कामरेड नरेंद्र आचार्य कॉमरेड कामरेड सुनीता चतुर्वेदी कामरेड निशा सिद्धू, कामरेड नईमुद्दीन आकिल, कामरेड विनोद कुमार ने सभी साथियों के साथ किया I

देशभर में मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं एवं आम जनता के अधिकारों की रक्षा हेतु केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के तहत गुरुवार को जयपुर में विभिन्न संगठनों द्वारा रैली निकाली और जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया।

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा लागू वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति संहिता 2020 को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि इन नई श्रम संहिताओं से श्रमिकों की नौकरी की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा ट्रेड यूनियन अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण, ठेका प्रथा को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अवसरों में कमी को मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ बताया गया।

ज्ञापन के माध्यम से निम्न प्रमुख मांगें रखी गई—

* चारों श्रम संहिताओं को वापस लेकर पूर्व के श्रम कानूनों को पुनः लागू किया जाए।

* सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण एवं विनिवेश बंद किया जाए।

* ठेका प्रथा एवं आउटसोर्सिंग पर नियंत्रण कर स्थायी रोजगार सुनिश्चित किया जाए।

* न्यूनतम मजदूरी रु. 26,000 प्रति माह निर्धारित की जाए।

* सभी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन एवं ईएसआई सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

* बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

* महंगाई पर नियंत्रण कर आवश्यक वस्तुओं के दाम कम किए जाएं।

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में कामरेड रमेश शर्मा, कामरेड कुणाल रावत कामरेड डी के छंगाणी, कामरेड नईमुद्दीन आकिल कामरेड विनोद कुमार, अब्दुल कलाम खान, कामरेड मुदब्बीर खान, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम का समन्वय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, जयपुर के शहर सचिव नईमुद्दीन आकिल द्वारा किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांगों को राज्य एवं केंद्र सरकार तक पहुंचाने तथा मजदूर वर्ग को राहत प्रदान करने की मांग की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।