पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी और भाजपा में कड़ा मुकाबला
पश्चिमी बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं I इनमें से सबसे बड़ा राज्य पश्चिमी बंगाल प्रदेश है I पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं I तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), भाजपा और कांग्रेस एवं वाम दलों का गठबंधन करीब-करीब सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं I पश्चिमी बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और चौथी बार भी मुख्य मुकाबले में मानी जा रही हैं I पश्चिमी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस एक मजबूत पार्टी है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लोकप्रियता उच्च स्तर पर है I विधानसभा चुनाव में तृणमूल पार्टी की हर बार सीटें बढ़ जाती हैं I
भाजपा दे रही है कड़ी टक्कर
पश्चिमी बंगाल में इस बार भाजपा ने बड़ी तैयारी की है I भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह की देख-रेख में भाजपा पश्चिमी बंगाल में चुनाव मैदान में है I माना जाता है कि अमित शाह किसी भी राज्य में भाजपा को जिताने की क्षमता रखते हैं I अमित शाह के कारण ही भाजपा देश के ज्यादातर राज्यों में विधानसभा चुनाव जीती है I अमित शाह विपक्षी पार्टियों और विरोधी मतदाताओं को टुकड़ों में बांटने में माहिर माने जाते हैं I भाजपा पश्चिमी बंगाल में सरकार बनाने के लिए सभी तरह के प्रयास कर रही है I विपक्ष ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग पश्चिमी बंगाल में भाजपा को जिताने के लिए कार्य कर रहा है I लेकिन ममता बनर्जी का नेतृत्व और तृणमूल के कार्यकर्ता भी कमजोर नजर नहीं आते हैं I पश्चिमी बंगाल में ध्रुवीकरण का फार्मूला भाजपा के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है I पश्चिमी बंगाल में 28 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थक माने जाते हैं I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
