एपीसीआर राजस्थान चैप्टर: कानूनी जागरुकता कार्यक्रम 2025 का आयोजन हुआ
सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। प्रदेश में 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रविवार को अंजुमन स्कूल, सवाइमाधोपुर में एक कार्यक्रम में एपीसीआर राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की लोगों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताया कि प्रदेश में हमे कही भी अपने अधिकारों, कर्तव्यों का उल्लंघन दिखने पर आप किसी तरह की कानूनी मदद के लिए एपीसीआर से संपर्क कर सकते है, एपीसीआर हमेशा आपके साथ है, ओर संविधान में भारत के सभी नागरिकों को बराबरी के अधिकार दिये हुए हैं। हमें किसी भी तरह के अधिकारों से वंचित किए जाने पर हम न्यायपालिका का सहारा लेना चाहिए, एपीसीआर, प्रदेश में कई बेगुनाह लोगों के लिए निःशुल्क पैरवी कर रही है। एपीसीआर, राजस्थान के प्रदेश महासचिव मुज़म्मिल इस्लाम रिज़वी ने बताया कि संगठन की ओर से पूरे प्रदेश में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहरों, गांवों, मोहल्लों और स्कूलों तथा कॉलेजों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नागरिक अधिकारों तथा मानव अधिकारों की जानकारी देकर जागरुक किया जाएगा।
सवाइमाधोपुर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें
शहर काज़ी निसार उल्लाह साहब ने बताया कि इल्म से ही अधिकारों को सुरक्षित किया जा सकता है। बैठक में एपीसीआर, सवाइमाधोपुर के अध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल हसीब ने बताया कि हमें कानूनी जानकारी के बिना हम अपने अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण नहीं कर सकते हैं। स्कूल के छात्र छात्राओं को शिक्षा के अधिकार, सूचना के अधिकार के बारे में विस्तार से समझाया। राजस्थान टीम से अब्दुल फत्ताह एडवोकेट इकबाल, एडवोकेट हयात अली, एडवोकेट उलूम, शहर काज़ी इरफ़ान उल्लाह, मुबारक अली, अब्दुल अज़ीज़, फसाहत अली आदि उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
