Loading...

अब तक 1300 मौतें: मक्का में गर्मी से सबसे ज्यादा मिस्र के हाजी ही क्यों मर रहे? जानिए

मक्का

Follow us

Share

गर्मी के कहर ने इस बार तो सारी सीमाएं पार कर दीं. इस साल भारत में भयंकर गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. वहीं सऊदी अरब भी भयंकर गर्मी की चपेट में है. सऊदी में गर्मी कितना कहर ढा रही है, इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि हज के दौरान 1300 से हज यात्रियों की मौत हो चुकी है. इस साल बड़ी संख्या में हज यात्रियों के मरने के पीछे की बड़ी वजह भीषण गर्मी बताई जा रही है. पवित्र शहर मक्का में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच चुका है. इतनी भीषण गर्मी के कारण मक्का में हजारों हज यात्रियों की मौत हो गई. सऊदी सरकार के मुताबिक, अब तक हजारों हज यात्री हीट स्ट्रोक की चपेट में आ चुके हैं. लेकिन सबसे ज्यादा मौत मिस्त्र के लोगों की हुई है.

हज यात्रा में सबसे ज्यादा मिस्त्र के लोगों की मौत

हज यात्रा करने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं. इसलिए मक्का में अच्छी-खासी भीड़ भी होती है. इस बार यहां पहुंचे कई देशों के हज यात्रियों की गर्मी की वजह से जान जा चुकी है. लेकिन मरने वालों में सबसे ज्यादा लोग मिस्त्र के लोग शामिल है. जानकारी के मुताबिक मिस्र के 600 से अधिक लोगों की मौत हुई है. काहिरा में दो अधिकारियों ने बताया कि 31 को छोड़कर सभी बिना रजिस्ट्रेशन वाले तीर्थयात्री शामिल थे. मिस्र में स्थानीय एजेंट आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को खर्च बचाने का लालच देकर टूरिस्ट वीजा पर हज करने सऊदी भेज देते हैं. रजिस्ट्रेशन न होने के चलते इन यात्रियों को हज की सुविधा नहीं मिलती है.

किन यात्रियों को उठानी पड़ती है दिक्कतें

हज शुरू होने से एक सप्ताह पहले, कुछ दुकानों और रेस्तरां ने उन सभी को सेवा देने से इनकार कर दिया, जो नुसुक नामक आधिकारिक ऐप पर परमिट नहीं दिखा सकते थे. जब चिलचिलाती धूप में चलने और प्रार्थना करने के लंबे दिन शुरू हुए, तो वह हज बसों तक नहीं पहुंच सके, जो पवित्र स्थलों के आसपास पहुंचने का एकमात्र जरिया है. जब गर्मी ने उनकी हालत खराब कर दी तो उन्होंने मीना के एक अस्पताल में देखभाल की मांग की, लेकिन वहां परमिट के कारण उन्हें वापस भेज दिया गया. मीना में “शैतान को पत्थर मारने” के दौरान भीड़ में यासर और उनकी पत्नी सफा एक-दूसरे से बिछड़ गए. तब से यासर अपनी पत्नी की राह देख रहे हैं.

अराफात, मीना और मक्का के रास्ते में कई लाशें

31 वर्षीय मिस्र के मोहम्मद, सऊदी अरब में रहते हैं और जिन्होंने इस साल अपनी 56 वर्षीय मां के साथ हज किया है. उन्होंने कहा कि अराफात, मीना और मक्का के रास्ते में “ज़मीन पर लाशें पड़ी थीं. मैंने लोगों को अचानक गिरते और थकावट से मरते देखा. एक अन्य मिस्रवासी जिसकी मां की रास्ते में ही मृत्यु हो गई, उसने कहा कि उसकी मां को एम्बुलेंस मिल पाना असंभव था. एक आपातकालीन वाहन उसकी मां की मृत्यु के बाद ही आया, जो शव को अज्ञात स्थान पर ले गया. अब तक मक्का में मेरे चचेरे भाई मेरी मां के शव की तलाश कर रहे हैं.

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।