Loading...

राजकीय भरतीया अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर यूथ कांग्रेस की रैली

चूरू

Follow us

Share

– पुलिस प्रशासन ने ‌ बल  पूर्वक खदेड़ा और ‌ ‌ गिरफ़्तारी की

चूरू,(रॉयल पत्रिका)।  जिला मुख्यालय पर ‌ राजकीय भरतीया अस्पताल की अव्यवस्थाओं  को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में ‌‌ नगर परिषद चुरु से भरतीया अस्पताल तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया और अस्पताल के गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए‌ नारे लगाते हुए अस्पताल में घुसने की कोशिश की, काफी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा अस्पताल में ‌ प्रवेश से रोका। कुछ ही देर में मेडिकल प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ‌ सफाई कर्मचारियों के साथ गेट पर पहुचे  ।‌ महिला सफाई कर्मियों ने हाथों में झाड़ूए और कचरा पात्र लेकर पहुंची और डॉ. एमएम पुकार जिंदाबाद अस्पताल प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गेट पर पहुंचे। डॉ. एमएम पुकार ने‌  युवा कार्यकर्ताओं को समजाइश करने की कोशिश की ‌ और वार्ता की जो असफल रही। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अस्पताल प्रशासन मुर्दाबाद डॉ. एमएम पुकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए । आसिफ खान व अन्य पदाधिकारी ने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं ‌का आलम यह है कि नहीं तो समय पर जांच होती हैं और नहीं डॉक्टर अपनी सीट पर मिलते हैं ‌ और वार्डो की हालत गंभीर है साफ सफाई बिल्कुल भी नहीं है और चारों तरफ गंदगी का आलम है। अस्पताल प्रशासन खुद बीमार और भ्रष्टाचारी है। पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग सहित ‌ भीड़ को खदेड़ दिया और विरोध प्रदर्शन करने पर आधा दर्जन पदाधिकारी को अपनी  हिरासत में ले लिया और ‌ कानूनी कार्रवाई करते हुए ‌ राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और कई धाराएं लगाई। इसी क्रम में ‌ ट्वीट कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा  ने कहा कि चूरू जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं एवं लापरवाही के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज लोकतंत्र के मूल्यों पर हमला है। इस बर्बरता की कड़ी निंदा करता हूं। न्याय को दबाना और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलना सरकार  ‌की विफलता  है। अस्पताल की अवस्थाओं को ठीक करे साथ में न्याय करें एवं हिरासत में लिए युवा कांग्रेस ‌ कार्यकर्ताओं को छोड़े। इसी क्रम में चूरू सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर युवा कांग्रेस के साथियों के साथ पुलिसवा का बर्बरतापूर्ण रवैय बेहद निन्दनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। राज्य सरकार और प्रशासन बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने की बजाय लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज को दबाना व कुचलने का प्रयास न करे। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन युवा कांग्रेस के साथियों को अविलम्ब रिहा करे और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कर आमजन को राहत प्रदान करे।  ‌इसी क्रम में ट्वीट कर पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि  चूरू जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं एवं लापरवाही के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे ‌ युवा जिलाध्यक्ष  आसिफ खान सहित युवा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज दुर्भा‌वना पुर्ण लोकतंत्र के मूल्यों पर हमला है। मैं इस बर्बरता की कड़ी निंदा करती हूं। न्याय को दबाना और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलना  सरकार ‌ की नाकामी है और अस्पताल की अवस्थाओं को ठीक करे एवं  न्याय करें व हिरासत में लिए गए युवाओं को छोड़े। इसी क्रम में चूरू से रफीक मंडेलिया एवं रेहाना रियाज ‌ चिश्ती ने भी कड़ी निंदा की है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।