Loading...

आष्टींकला में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस मनाया

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत आष्टी कलां के स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद के युवा मंडल के द्वारा (संबंधता – नेहरू युवा केंद्र संगठन जयपुर) के ओर से 24 मार्च विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएचओ दीक्षा सैनी रही, इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि में एवं विशिष्ट अतिथि रामेश्वर लाल, रामबाबू रेवाड़, हरफूल निठारवाल, मूलचंद, नरेश डूड़ी एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। लगभग इस कार्यक्रम में 90 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के राहुल कुमावत (युवा मंडल अध्यक्ष) ने बताया कि टीबी के बारे में 80 से 90 लोगों को जानकारी दी। दीक्षा सैनी (सीएचओ) ने टीबी के बारे में संपूर्ण जानकारी उपस्थित विद्यार्थियों एवं लोगों को दी। युवा मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि एवं टीबी विषय पर विद्यार्थियों  ने  प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमें प्रथम व द्वितीय तृतीय आने पर विजेता विद्यार्थी को युवा मंडल अध्यक्ष व अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। राहुल कुमावत ने भी टीबी के बारे में जानकारी दी जिसमें बताया, कि टीबी का उपचार उसका “बचाव ही उसका उपचार “होगा और गांव कि जरूरतमंद और हुनरमंद महिलाओं को रोजगार देने के लिए भी प्रयास करेंगे। अतः गांव  कि महिलाएं 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक युवा मंडल अध्यक्ष से संपर्क कर सकती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।