विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 का गीतांजली हॉस्पिटल में हुआ आयोजन
उदयपुर, (रॉयल पत्रिका)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल दीक्षित ने किया। इस अवसर पर एक राष्ट्रीय यूजी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रारंभिक चरण में संस्थान के 261 अंडरग्रेजुएट छात्रों ने भाग लिया। अंतिम चरण में चयनित चार टीमों (प्रत्येक में तीन छात्र) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ज्ञान व कौशल का प्रदर्शन किया। क्विज का संचालन डॉ. अंजना वर्मा एवं डॉ. मेधा माथुर ने किया, तथा नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. अमित कुमार रहे। कार्यक्रम के निर्णायक डॉ. अंजना वर्मा (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग) और डॉ. संजय मंडोत (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग) थे। इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. हेमलता मित्तल, डॉ. ज्योति जैन, डॉ. भागराज चौधरी, डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अंशिका जैन, डॉ. विचित्रा शर्मा, डॉ. प्रखर शर्मा, डॉ. हरलीन, डॉ. मोनिका, डॉ. चिन्मय का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलशानो ने किया। समापन पर डीन डॉ. संगीता गुप्ता द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरित किए गए। इसके साथ ही “स्वस्थ शुरुआत, आशावान भविष्य” थीम पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 245 छात्रों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही रंगोली और रील मेकिंग प्रतियोगिताओं ने आयोजन को और भी रंगारंग बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता एवं रचनात्मकता प्रशंसनीय रही, जिससे विश्व स्वास्थ्य दिवस को एक यादगार आयोजन बनाया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
