Loading...

मानसरोवर से डिग्गी मालपुरा रोड पर रीको पुलिया का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा

सांगानेर

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

सांगानेर (रॉयल पत्रिका) I रीको पुलिया मानसरोवर से डिग्गी मालपुरा रोड तक प्रस्तावित रोड कुछ समय पहले 200 फीट सेक्टर रोड का प्रस्ताव पारित हुआ था। लेकिन रामपुरा रोड क्षेत्रीय विकास समिति के नेतृत्व में जनहित में जोनल प्लान के अनुसार 120 फीट स्वीकृत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्षेत्र वासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए जागरूक एवं संवेदनशील नेतृत्व क्षमता का उदाहरण पेश करते हुए रामपुरा के क्षेत्र वासियों को एक बहुत बड़ा दीपावाली का तोहफा दिया है। नागरिकों की समस्याओं और सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करके जो सकारात्मक परिवर्तन किया गया है। उसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बधाई के पात्र हैं। इसके साथ ही इस रोड निर्माण से प्रभावित भूखंडधारी व्यक्तियों के कल्याण के लिए मुआवजा वितरण व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लेकर जेडीए को नियम बनाने हेतु निर्देशित किया। जिससे प्रभावित व्यक्तियों को उचित मुआवजा देने के नियमों में नया मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह सराहनीय निर्णय राजस्थान के विकास न्याय और सामाजिक संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक सिद्ध होगा। यह अभूतपूर्व कदम न केवल सांगानेर क्षेत्र विशेष के लिए बल्कि पूरे जयपुर में विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा। सांगानेर की प्रगति और नागरिकों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन भावनाओं का आदर किया है और प्रशासन को जन कल्याण के लिए प्रेरित किया। उनकी दूरदर्शिता को सलाम करते हैं। हम सभी क्षेत्रवासी रामपुरा रोड क्षेत्रीय विकास समिति एवं इस कार्य में सहयोग करने वाली सभी विकास समितियों क्षेत्र के विकास हेतु प्रयास करने वाले सभी जागरूक निवासियों की ओर से पुनः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।