Loading...

राजसी ठाठबाट और लावलश्कर के साथ बारां जिले की 35 वीं वर्षगांठ पर शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

बारां,(रॉयल पत्रिका)।  बारां जिले की स्थापना के बाद 35वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित बारां महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंण्डबाजों की धुन पर राजसी ठाठबाट और ऊंट-घोड़ों के लावलश्कर के साथ निकली शोभायात्रा में जिले की गौरवशाली संस्कृति साकार हो उठी। शोभायात्रा में जिले की वैभवमयी परम्पराओं का संगम झलका। शोभायात्रा जिले की सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक समरसता से सरोबार रही। पारंपरिक वेशभूषा, लोक कलाओं और विविध झांकियों ने इस आयोजन को अनूठा बना दिया। रंगबिरंगी पगड़ियों में शामिल लोगों से शोभायात्रा की छटा देखते बन रही थी।

आरती और तोप की गूंज के साथ हुई शुरूआत

शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे शहर के ऐतिहासिक प्यारेरामजी मंदिर से हुआ। इससे पूर्व वरिष्ठजनों सहित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व आमजन का साफा बंधन किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों द्वारा कविता पाठ का आयोजन किया गया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ी शोभा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, छबड़ा विधायक  प्रताप सिंह सिंघवी, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, समाजसेवी नरेश सिंह सिकरवार, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन तथा आनंद गर्ग सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, विभिन्न संगठनों के मुखिया व गणमान्यजन शामिल रहे। इनकी सहभागिता ने आयोजन को भव्यता और गरिमा प्रदान की।

जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत

शोभायात्रा धर्मादा चौराहा, प्रताप चौक, श्रीराम स्टेडियम, चारमूर्ति चौराहा होते हुए खेल संकुल मैदान तक पहुंची। मार्ग में विभिन्न संगठनों, व्यापारियों व आमजन ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, आतिशबाज़ी, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक आदि से जगह-जगह उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विधायकों, जनप्रतिनिधियों व जिला कलक्टर का पुष्पहारों से आत्मीय अभिनंदन किया। शोभायात्रा को देखने के लिए पूरे मार्ग पर आमजन की भीड़ लगी रही।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।