Loading...

पत्नी को खुश करने के चक्कर में जेल पहुंचा युवक! कहा-मेरी बीबी को ये सब पसंद

Follow us

Share

पाली। आईफोन को लेकर बहुत से खबरें सुनने को मिलती है। आईफोन का क्रेज लोगों में इस कदर है कि वे इसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के पाली में सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी को गिफ्ट देने के लिए किस्तों पर आईफोन-13 खरीदा। फोन की ईएमआई 7 हजार रुपए किस्त आ रही थी। शुरुआत में युवक ने जैसे-तैसे कर किस्त भर दी। लेकिन धीरे-धीरे पैसों की कमी होने लगी। फिर क्या था किस्त भरने के लिए युवक चोर बन गया और एक घर से सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। इतना ही आरोपी युवक घर से नए कपड़े और होम थिएटर भी उठाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र का है।

सीसीटीवी में नजर आया संदिग्ध युवक

थाना प्रभारी निरमा विश्नोई ने बताया- सर्वोदय नगर निवासी अरविंद कुमार पुत्र पूनाराम ने 5 मई को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 4 मई की सुबह वह परिवार के साथ किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। पीछे से चोर घर में घुसा और 4 तोला सोना, चांदी के गहने, होम थिएटर और कपड़े समेत करीब 6 लाख का सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने पीड़ित के घर का मुआयना किया और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक संदिग्ध युवक नजर आया। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि महावीर (19) शिवाजी नगर में रहता है। पुलिस ने संदेह के आधार पर महावीर को हिरासत में लिया।

ईएमआई पर पत्नी को गिफ्ट किया था आईफोन

थानाधिकारी निरमा विश्नोई ने बताया कि आरोपी युवक औद्योगिक थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर का निवासी है। अभी वह शिवाजी नगर में किराए के मकान में रहता है। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही अरविंद कुमार के घर में चोरी की थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 1 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी बार-बार आईफोन की डिमांड कर रही थी। करीब 6 महीने पहले उसने पत्नी को करीब 65 हजार का आईफोन-13 गिफ्ट किया। हर महीने मोबाइल की 7 हजार रुपए किस्त आ रही थी। शुरुआत में तो उसने किस्त भर दी थी, लेकिन बाद में रुपयों की कमी के कारण परेशानी होने लगी। इस पर उसने चोरी करने का प्लान बनाया। उसकी पत्नी को होम ​थिएटर और नए कपड़े भी पसंद है। ऐसे में सोने-चांदी के गहने के साथ पत्नी के लिए कपड़े और ​होम थिएटर भी चुराकर ले गया था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी युवक से सारा सामान जब्त कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।