Loading...

WhatsApp में आया Username फीचर, अब नंबर रहेगा पूरी तरह प्राइवेट

WhatsApp में आया Username फीचर, अब नंबर रहेगा पूरी तरह प्राइवेट

Follow us

Share

नई दिल्ली। अगर आप वॉट्सएप (WhatsApp) इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए अपना मोबाइल नंबर बताना जरूरी नहीं होगा। मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले वॉट्सएप (WhatsApp) ने नया यूजरनेम (Username) फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस फीचर के आने के बाद लोग सिर्फ अपने यूजरनेम के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे और मोबाइल नंबर छिपा रहेगा। कंपनी ने 29 जून से दुनिया भर में यूजननेम (Username) बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि यह सुविधा सभी लोगों को एक साथ नहीं मिलेगी। वॉट्सएप (WhatsApp) इसे धीरे-धीरे सभी देशों और सभी यूजर्स के लिए जारी करेगा। जब यह फीचर आपके इलाके में उपलब्ध होगा, तब वॉट्सएप (WhatsApp) की ओर से ऐप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा।

यूजरनेम बुक करना क्यों जरूरी है

WhatsApp का कहना है कि दुनिया भर में करोड़ों लोग इस फीचर का इस्तेमाल करेंगे। ऐसे में अगर आपकी पसंद का Username है, तो उसे जल्द से जल्द बुक करना बेहतर होगा। जो लोग पहले अपना Username रिजर्व करेंगे, उन्हें अपनी पसंद का नाम मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी। अगर आपने देर की, तो हो सकता है कि आपकी पसंद का Username कोई दूसरा व्यक्ति पहले ही ले ले।

दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स एक जैसे या मिलते-जुलते यूजरनेम चुन सकते हैं। ऐसे में जो लोग पहले अपना यूजरनेम रिजर्व करेंगे, उन्हें अपनी पसंद का यूजरनेम मिलने की संभावना ज्यादा होगी।

Advertisement

WhatsApp के हेड ने क्या कहा?

WhatsApp के हेड कुणाल शाह इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- सही समय ही सब कुछ है। दुनिया भर में यह फीचर जारी होने से पहले ही WhatsApp से जुड़ें और अपना यूजरनेम सुरक्षित कर लें। अब अपनी पसंद का यूजरनेम लेने का समय है। लोगों से जुड़ने का एक अधिक निजी (प्राइवेट) तरीका जल्द ही आपके WhatsApp पर आने वाला है।

Username बनाने के नियम

इस नए फीचर से बहुत कुछ बदल जाएगा। यूजरनेम फीचर आने के बाद कुछ स्थितियों में फोन नंबर अपने-आप दिखाई नहीं देगा। जब आपको किसी बड़े ग्रुप चैट में जोड़ा जाएगा। जब आप पहली बार किसी व्यक्ति को मैसेज करेंगे। इस बदलाव से आपका फोन नंबर निजी रहेगा। वह तभी दिखाई देगा, जब आप खुद उसे साझा करना चाहेंगे।

Username फीचर क्यों लाया WhatsApp

वॉट्सएप का कहना है कि कई बार लोग किसी नए व्यक्ति से बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन अपना मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना चाहते। जैसे किसी नेटवर्किंग इवेंट में मिले व्यक्ति, नए क्लासमेट, पड़ोसी या बच्चों के स्कूल/स्पोर्ट्स ग्रुप के दूसरे पैरेंट्स से बात करते समय प्राइवेसी बनाए रखना जरूरी होता है। ऐसे में अब मोबाइल नंबर की जगह सिर्फ यूजरनेम शेयर किया जा सकेगा। यूजरनेम बनाने के नियम क्या हैं: यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर का होगा। इसमें केवल a-z (छोटे अंग्रेजी अक्षर), 0-9 (अंक), डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हर यूजरनेम पूरी तरह यूनिक होगा। जरूरत पड़ने पर इसे बदला, हटाया या अपडेट किया जा सकेगा।

क्या मोबाइल नंबर पूरी तरह नहीं दिखेगा

हां, लेकिन केवल उन लोगों के लिए जो पहली बार आपसे संपर्क करेंगे। अगर आपने यूजरनेम सेट किया है, तो नया व्यक्ति आपका मोबाइल नंबर नहीं देख पाएगा। हालांकि वॉट्सएप अकाउंट बनाने और इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा। जिन लोगों के पास पहले से आपका नंबर सेव है, वे पहले की तरह ही आपसे चैट कर सकेंगे।

प्राइवेसी पर ध्यान देना और अनचाहे मैसेज कम करना

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अलग, WhatsApp का कहना है कि वह सर्च करने लायक यूजरनेम डायरेक्टरी नहीं लाएगा। इसके बजाय, लोग किसी से तभी कॉन्टैक्ट कर पाएंगे, जब उन्हें पहले से उसका सही यूजरनेम पता हो। कंपनी ने इस फीचर को लेकर कहा कि यह तरीका स्पैम और अनचाहे मैसेज को कम करने के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को इस बात पर अधिक कंट्रोल दिया जाता है कि कौन उन तक पहुंच सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।