Loading...

भाजपा नेताओं को क्या हो गया है?

जयपुर

Follow us

Share

कोई तोड़ने-फोड़ने की बात कर रहा है, तो कोई कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गोली मारने की बात कर रहा है

(रॉयल पत्रिका)। देश की राजनीति किस तरफ जा रही है? अफसोस की बात है। जहां देश के युवाओं को एजुकेशन एवं रोजगार की जरूरत है और देश को विकसित करने के लिए जनता को प्रशिक्षण और कुशल बनाने की जरूरत है। वहीं कुछ लोग, नेता और धार्मिक लोग नफरत के बीच बोकर जनता को लड़ाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक विशेष समुदाय के लिए डेंटिंग-पेंटिंग और साथ पीढ़ियों को सबक सिखाने की धमकी दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सीने पर गोली मारने की बात की है। इसी तरह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिर्राज किशोर ने हलाल और झटका मीट के प्रयोग की बात करके दोनों समुदायों को बांटने की कोशिश की है। देश को कहां ले जाना चाहते हैं? समझ से परे लगने लगा है। ज्यादातर देश अपने आप को शक्तिशाली बनाने के लिए एजुकेशन, रिसर्च एवं विकास पर जोर दे रहे हैं, जबकि भारत देश में नफरत की राजनीति करके जनता को बांटने की कोशिश हो रही है। भारत एक बड़ा देश है। यहां विभिन्न धर्म, समुदाय एवं जाति वर्ग के लोग रहते हैं जिनकी एकता को छिन्न-भिन्न करना आसान नहीं है। इसलिए राजनेताओं को देश की मजबूती के लिए काम करना चाहिए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।