Loading...

वेलफेयर पार्टी, कोटा ने ग़रीब व ज़रूरतमंदों को वितरित किए राशन किट 

Jaipur

Follow us

Share

कोटा, (रॉयल पत्रिका)।  वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया कोटा इकाई ने 23 मार्च 2025, रविवार को जमाअते इस्लामी हिंद कोटा व‌ आइडियल रिलीफ़ ट्रस्ट के सहयोग से घंटाघर क्षेत्र के 40 ग़रीब व ज़रूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित किए। वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया के पार्षद मोहम्मद आसिम ने बताया कि हर वर्ष रमज़ान के महीने में उनकी टीम द्वारा सर्वे करके जमाअते इस्लामी हिंद कोटा इकाई के सहयोग से शहर भर ग़रीब, बेसहारा व ज़रूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित किए जाते हैं ताकि रमज़ान के इस पवित्र महीने में लोगों के पास राशन की कमी ना हो तथा लोग ईद की खुशियों में भी शामिल हो सकें। पार्षद मोहम्मद आसिम ने बताया कि एक किट में ज़रूरत अनुसार आटा, तेल, चीनी, दालें, घी, सेवइयां आदि राशन सामग्री दी गई है।  इस मौक़े पर सैफुल्लाह ख़ान, रशीद अहमद, शाहिद कुरैशी, अनवर हुसैन व सोहेल ख़ान मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।