Loading...

नवाब कायम खां-डे पर 14 जून को लेकर, ‌वेलफेयर की बैठक आयोजित हुई

Jaipur

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर उस्मानाबाद कॉलोनी में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एजुकेशनल इंस्टिट्यूट निर्माणाधीन भवन में कायमखानी वेलफेयर सोसायटी चूरू की मीटिंग सम्पन्न हुई, मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा आने वाले 14 जून को नवाब कायम खां(कायमखानी कौम को दुनियाई अँधेरे, हजारों खुदाओ के मानने वालों से बेदार कर इस्लाम जैसे अजीम धर्म में दाखिल करवाने वाली शख्सियत) के शहादत का दिन जो कौम-ए-कायमखानी के लिए एक अहम दिन होने पर सभी सदस्य बस द्वारा चूरू से (निशान-ए-कायम) ददरेवा जाकर फातिहाखानी में शरीक होने का निर्णय लिया गया है साथ ही जिले लेवल पर भी कार्यक्रम करवाये जायेंगे l  उपस्थित सदस्य आजम अली खां पूर्व सरपंच पीथीसर, हबीब खां मलवान, इनायत खां मोयल, मैनुदीन फतेहखानी, जाकिर खां के के, इलियास खां झारिया, याक़ूब खां हबीबखानी, मुंशी खां चायल, अकरम अल्फखानी, अनवर हबीब खां, युसूफ खां, रिजवान खां दिलावरखानी, आरिफ खां जसरासर, सद्दाम खां, अकबर खां, इस्लाम खां इस्सेखानी सहजुसर, नौशाद खान, फकरु खा रुकनखानी आदि मौजूद रहे l

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।