Loading...

उमराह पर जाने वाले यात्रियों का किया इस्तकबाल

Jaipur

default-image

Follow us

Share

 

सोजत(रॉयल पत्रिका)। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था शबनम साहित्य समिति के तत्वावधान में उमराह यात्रा सऊदी अरब के मक्का शरीफ और मदीना शरीफ पर जाने वाले जन्नत बानो का विशेष इस्तकबाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष प्रबंध निदेशक अब्दुल समद राही के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन सिलावट मोहल्ला स्थित राही मंजिल के अतिथि सभागार में किया गया, जिसमें संस्था के प्रमुख सदस्य और गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहे।संस्था की रिहाना रानू ने जन्नत बानो को मोतियों की माला और शाल ओढ़ाकर इस्तकबाल किया। जन्नत बानो और और उनके पति मोहम्मद खुर्शीद सिसोदिया को उमराह की इस पवित्र यात्रा के लिए मुबारकबाद दी। इस अवसर पर संस्था सदस्य सीमा परवीन, जाहिदा बानो, शबनम टाक, मदीना बानो, रिजवाना वाजिद, साहिदा बानो, मोहम्मद उमैर, अलफेज टाक आदि कई लोग मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।