Loading...

नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, 15 राज्यों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून

Follow us

Share

नई दिल्ली। भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कई राज्यों को शुक्रवार से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत 15 राज्यों में अगले तीन दिन आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 6 जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी, जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

यूपी में 6 लोगों की मौत

यूपी में गर्मी के बीच बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। हमीरपुर में तूफान के चलते अंडर कंस्ट्रक्शन पुल गिर गया। जिसमें 6 की मौत हो गई। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने और तूफान से 3 लोगों की मौत हुई है। मयूरभंज, क्योंझर, राउरकेला और अंगुल जिलों में 250 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ। कई पेड़ उखड़ गए।

इधर, राजस्थान में 12 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज अंधड़ चलने के बारिश, ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को श्रीगंगानगर में नौतपा के बीच शाम को ओले गिरे, लेकिन यहां दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं धौलपुर जिले के कई इलाकों में सुबह बरसात हुई। गुरुवार को जयपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया। वहीं, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, चूरू के एरिया में बारिश के साथ ओले गिरे।

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में हुई तेज बारिश

वहीं दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवाती संचरण और प्री-मानसून गतिविधियों के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बीते 24 घंटे में पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भीषण लू चली। राजस्थान का श्रीगंगानगर 47.1 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया।

राज्यों में प्री-मानसून के चलते बारिश

देश में नौतपा के बीच 10 राज्यों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसमें अगले 8 दिनों में केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी में ज्यादा बारिश के संकेत हैं।

जानिए कहां तक पहुंचा मानसून

मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ अन्य हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ा है। देश के 80 फीसदी हिस्से में 5 जून तक प्री-मानसून बारिश का संभावना जताई गई है।

देश में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के आसार

देश में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। IMD के मुताबिक, 2026 में मानसून सीजन में देश में करीब 78 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। हालांकि एक महीने पहले IMD ने 80 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान जताया था। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर देश में औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है। वहीं IMD के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. एम. मोहपात्रा ने कहा कि इस साल देश में कुल बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 92 फीसदी से घटकर करीब 90 फीसदी रहने का अनुमान है। यह 2018 के बाद सबसे कम है। 2018 में सामान्य के मुकाबले 91 फीसदी बारिश हुई थी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।