Loading...

खैरवा मारवाड़ जंक्शन रोड पर भरा पानी

पाली

Follow us

Share

पाली (रॉयल पत्रिका)। खैरवा से मारवाड़ जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान के पास पी डब्ल्यू डी द्वारा जो रोड और पुलिया निर्माण कराया गया था। उस पुलिए के अंदर छोटे-छोटे पाइप डालने की वजह से आज बरसात के मौसम में में रोड पर 2 से 3 फुट पानी भर गया हैं। जब पुलिया का निर्माण कराया जा रहा था उस समय ठेकेदार और अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था कि पानी ज्यादा आता है। यहां पर बड़े-बड़े पाइप डालने पड़ेंगे लेकिन अधिकारियों ओर ठेकेदार की उदासीनता के कारण आज खैरवा मारवाड़ रोड पर इतना पानी भर चुका है कि पानी कब्रिस्तान की दीवार और खेतों में जाने वाले रास्ते पर तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है। जिस कारण कभी भी कब्रिस्तान की दीवार गिर सकती है और कोई हादसा हो सकता है। रोड पर पानीभराव के कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और पानी का भराव कब्रिस्तान के अंदर तक जा चुका है। जिससे कब्रिस्तान के अंदर भी कहीं कब्रों की स्थिति खराब हो चुकी है। ठेकेदार की अनदेखी के कारण आज खैरवा ग्राम वासियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वजीर खान कायमखानी ने प्रशासन से कहा कि तुरंत प्रभाव से ऐसी को व्यवस्था कराए की कब्रिस्तान के पास और खेत में आने जाने वाले रास्ते पर पानी इकठ्ठा न हो।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।