मदरसा इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर स्थित मदरसा इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में समाजसेवी मोहम्मद अली राणा द्वारा वाटर कूलर स्कूल को भेंट किया गया। जिसका उद्घाटन जर्नलिस्ट मोहम्मद अली पठान ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी अब्बास खां, मोयल राणा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुस्लिम राजपूत महासभा द्वारा दस कुर्सियों के सेट की घोषणा की गई। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता शाहरुख खान दौलतखानी द्वारा पानी के पांच कैन स्कूल में दिए गए। कार्यक्रम को अतिथियों द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि समाज को एकजुट होकर बढ़ चढ़ कर स्कूलो-मदरसो का सहयोग करना चाहिए, ताकि बच्चों को सहूलियत के साथ-साथ अच्छी शिक्षा भी प्राप्त हो सके। जो आज के वक्त में बहुत ही जरूरी है। स्कूल निदेशक अख्तर खान रुकन खानी, मकसूद खान तंवर (बबलू ) व स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रॉयल विकलांग विकास संस्था के पदाधिकारी सफीक कुरैशी, जहीर अब्बास, सद्दाम हुसैन, अरमान अगवान, नबी अगवान आदि उपस्थित रहे। संस्था प्रधान अख्तर खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन असलम खान अध्यापक ने किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
