Loading...

बारां जिले में जल संरक्षण को मिलेगी मजबूती, ताप्सी नदी पर एनीकट सहित कई निर्माण कार्य जल्द शुरू

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। जिले में भूजल स्तर को सुधारने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। अटरू तहसील की ताप्सी नदी पर दो नए एनीकट बनाए जाएंगे। इनमें एक एनीकट की ऊंचाई 0.30 मीटर और दूसरे की 0.28 मीटर होगी, जबकि दोनों की लंबाई लगभग 40 मीटर तय की गई है। इस परियोजना पर कुल 1 करोड़ 47 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इन एनीकटों के निर्माण से जल संग्रहण बढ़ेगा और क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है। भैंसड़ा गांव के तालाब का विकास 2 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इसमें वेस्टवियर का निर्माण, तालाब का चौड़ीकरण और प्रोटेक्शन वॉल बनाई जाएगी। कैचमेंट एरिया से आने वाले पानी की बाधाएं भी दूर की जाएंगी। प्रधानमंत्री सिंचाई किसान योजना 2.0 के अंतर्गत किशनगंज क्षेत्र में 5 चेकडेम बनाए जाएंगे। अंता के खेमजी तालाब पर 24 लाख रुपए की लागत से इलेक्ट्रिफिकेशन और सौंदर्यीकरण का काम होगा। सभी निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और 15 मई तक काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इन कार्यों के पूरा होने से आने वाले मानसून में जल संग्रहण की क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही ताप्सी नदी पर बने एक पुराने एनीकट की 15 मीटर क्षतिग्रस्त दीवार की भी मरम्मत की जाएगी, जिससे संरचना और अधिक मजबूत हो सकेगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।