10 हज़ार के ईनामी बदमाश विष्णु सिंह उर्फ बल्लु राजपुरा को किया गिरफ्तार
- आरोपी से एक पिस्टल मय 2 मेग्जीन व 6 जिन्दा कारतुस भी किये बरामद
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जिले में पेंडिंग चल रहे इनामी बदमाशों पकड़ने एवं उन पर उचित कार्रवाई हेतु टीमे गठित की गयी थी। जिसके क्रम में करधनी में वांछित 10 हज़ार का इनामी बदमाश विष्णु उर्फ बल्लू राजपुरा को एक पिस्टल दो मेग्जीन व 6 जिन्दा कारतुस के साथ सीएसटी और जयपुर पश्चिम की संयुक्त टीम ने दस्तयाब किया कर आरोपी पर मुकदमा नम्बर 519/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना करधनी में दर्ज किया अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
कार्यवाही का विवरण
सीएसटी और जयपुर पश्चिम की सयुक्त टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना करधनी से 10 हजार रूपये के वांछित वारंटी विष्णु सिंह उर्फ बल्लु उर्फ लोकेन्द्र सिंह शेखावत को पकड़ा। विष्णु सिंह पिछले कई दिनों से लगातार हथियारों के साथ घूम रहा था तथा बारबार सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगों को धमकी दे रहा था। आरोपी से पुछताछ करने पर अरोपी से 01 पिस्टल मय 02 मेग्जीन व 06 जिन्दा कारतुस बरामद किये गये। जिस पर मुकदमा नम्बर 519/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना करधनी में दर्ज किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है, पुलिस अन्य साथियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
