सड़क स्वीकृति पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का ग्रामवासियों ने किया अभिनंदन
चौमूँ(रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत विमलपुरा में कानरपुरा स्टैंड से स्वामियों की ढाणी होते हुए दौलतपुरा तक सड़क स्वीकृति और कार्य प्रारंभ पर ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का अभिनंदन किया गया। पूर्व विधायक शर्मा ने सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत विमलपुरा में कानरपुरा स्टैंड से स्वामियों की ढाणी होते हुए दौलतपुरा तक 2.7 किलोमीटर लंबाई की सड़क के निर्माण में 75 लाख की लागत आएगी। पूर्व विधायक शर्मा ने बताया कि कानरपुरा स्टैंड से स्वामियों की ढाणी होते हुए दौलतपुरा तक सड़क निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौक़े पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व सरपंच रामगोपाल मीणा, , जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुसाद, कालाडेरा सरपंच अशोक शर्मा, भगवान सहाय यादव वरिष्ठ पत्रकार , प्रहलाद दास स्वामी, बनवारी दास स्वामी, सीताराम दास स्वामी, रामगोपाल बाबूजी, राधेश्याम शर्मा, लक्ष्मण स्वामी, रामावतार स्वामी, रामेश्वर स्वामी, प्रभात स्वामी, दौलतराम स्वामी, लालचंद, ओमप्रकाश, बंटी, कमल, सुभाष, कृष्ण, किशन लाल, कैलाश, दिनेश, सुभाष, जितेंद्र, संदीप सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
