Loading...

विकसंत सागर जी महाराज ने कुदायला में अस्पताल की शुरुआत की

Jaipur

Follow us

Share

डॉ० तौहीद

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। क्षेत्र के कुदायला में विकसंत सागर महाराज संघ ने कोटा स्टोन स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कि ओर संचालित अस्पताल की शुरुआत की। कोटा स्टोन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद बैंसला ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से कुदायला में जरूरतमंदों और श्रमिकों के लिए अस्पताल संचालित किया जाता था, जो पिछले 3 वर्षों से बंद था। ऐसे में स्नेह मिलन समारोह के दौरान शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर  से अस्पताल को फिर से शुरू करवाने की मांग की थी। जिस पर उनकी ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अस्पताल विकसंत सागर महाराज संघ ने फिर से अस्पताल की शुरुआत की। ऐसे में अब यहां घायलों व रोगियों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां भी दिलवाई जाएगी। विकसंत सागर महाराज समेत 14 संत रामगंजमंडी की ओर विहार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कोटा स्टोन एसोसिएशन भवन में रात्रि विश्राम किया था। इस दौरान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह शक्ततावत, कोषाध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल समेत अन्य ने आगवानी की। इस दौरान विकसंत सागर महाराज ने एसोसिएशन महावीर सिप विकलांग भासेवा समिति की ओर से दिव्यांगों के लिए किए जा रहे कार्य को देखते हुए कहा कि मानव सेवा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इससे जरूरतमंदों को राहत मिल रही है। इस दौरान संरक्षक हुकुम बना पूर्व अध्यक्ष जगदीशसिंह शक्तावत, लोकेश खडेलवाल, कमल जैन, मौजूद रहे। इस दौरान बैंसला दिलीप जैन समेत अन्य ने बताया कि अब कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंबुलेंस लाई जाएगी। जो दिन एसोसिएशन की ओर से यहां में इंडस्ट्रीयल एरिया व रात को शहर में सुविधा देगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।