वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और पार्ट्स बरामद
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)।गलतागेट थाना पुलिस और सीएसटी ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर मोहम्मद हुसैन उर्फ चांद (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सहित अन्य बाइकों के इंजन और पार्ट्स भी बरामद किए हैं।13 जून को गुलाब बंजारा निवासी अलवर ने गलतागेट थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (RJ-02-QB-6130) 3 जून को दिल्ली बाईपास रोड, श्मशान घाट के पास से चोरी हो गई थी। इस पर थाना गलतागेट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी उदय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ चांद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम मोहम्मद हुसैन उर्फ चाँद पुत्र मोहम्मद शहीद निवासी, ईदगाह, जयपुर है। मुल्जिम के कब्जे से चोरी की हुई मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस एवं अन्य मोटरसाईकिलों के पार्ट्स बरामद किए गए हैं, जिनमें 1. एक इंजन जिसका नंबर HA11EPJ4J05911 है, 2. एक इंजन जिसका नंबर HA10EA8HK24042 है, एवं 3. एक मोटरसाईकिल की काली रंग की टंकी शामिल है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अन्य वारदातों में शामिल होने की बात भी कबूली है, जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
