Loading...

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर वतन फाउंडेशन द्वारा किया गया पत्रकारों का सम्मान

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

-सशक्त एवं प्रगतिशील समाज में मीडिया की भूमिका पर हुआ मंथन

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सूचना केंद्र में वतन फाउंडेशन की ओर से जिले के पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वतन फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पत्रकारिता की वर्तमान दशा-दिशा, चुनौतियाँ और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर सार्थक मंथन हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत  वतन फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश सिसोदिया ने स्वागत उद्बोधन के साथ की। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुसैन आर्मी ने  हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा और उसकी सामाजिक भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर जिला पत्रकार विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज बंशी ने पंडित युगल किशोर शुक्ल द्वारा 1826 में प्रकाशित ‘उदन्त मार्तण्ड’ का स्मरण कराते हुए हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्षों के समृद्ध और गरिमामयी सफर को नमन किया।

मुख्य वक्ता के रूप में दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ सुखदेव डागुर ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जनचेतना को जागृत करने और नागरिक अधिकारों की रक्षा करने का माध्यम भी है। न्यूज 18 के प्रभारी गिरिराज शर्मा ने कहा कि  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पत्रकारिता की भाषा पर विशेष जोर देते हुए एन डी टीवी के बजरंग सिंह राजावत ने कहा कि भाषा सरल, सहज और जनसामान्य के बोधगम्य होनी चाहिए। रचनात्मक पत्रकारिता ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला रख सकती है। सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि प्रशासन और मीडिया का संबंध संवाद एवं विश्वास पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसंपर्क विभाग सदैव पत्रकारों के सहयोग, संवाद और सूचना के आदान-प्रदान के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल सूचना वाहक नहीं हैं, बल्कि वे समाज के पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से आग्रह किया कि डिजिटल रफ्तार के साथ-साथ विवेक, नैतिकता और उत्तरदायित्व का निर्वहन करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं वतन फाउंडेशन के संरक्षक राजेश शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता के इस ऐतिहासिक सफर में कई चुनौतियाँ आईं, लेकिन हिन्दी पत्रकारिता ने हर बार उनसे पूरे साहस से सामना किया है। कार्यक्रम में पत्रकार सत्यनारायण भास्कर,राजेश गोयल,शादाब अली,राजमल जैन,सुनील जोशी,राजेंद्र जोलिया, निर्मल सैन,मुकेश जैन, अभिमन्यु सिंह, के अलावा वतन फाउंडेशन टीम के मनोज बैरवा, आशीष मेहरा, विमल पांडे,ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।इस मौके पर वतन फाउंडेशन टीम सदस्यों ने सभी पत्रकारों का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।