वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने की गरिमापूर्ण यात्रा पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने कहा है कि यह महत्वपूर्ण दिवस है। हमारे राष्ट्र का संविधान, इसके निर्माताओं की दूरदर्शिता का जीवंत प्रमाण है। यह संविधान सामाजिक परिर्वतन और आर्थिक विकास की जटिलताओं और चुनौतियों के बावजूद राष्ट्र का मार्ग दर्शन करने में समय की कसौटी पर खरा उतरा है। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि गत 75 वर्षों में भारत विभिन्न भाषाओं, परम्पराओं और मतों का खूबसुरत गुलदस्ता बन गया है। इससे देश का सामाजिक ढांचा सशक्त और समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा है कि इस विविधता को अपनाने के साथ सम्मान भी दिया गया है। यह संविधान राष्ट्र का सुरक्षा कवच है। देवनानी ने कहा है कि इस दीर्घ यात्रा में अनेक चुनौतियां आयी हैं। इन चुनौतयों में भारतीय संविधान आशा की किरण बनकर राष्ट्र को परीक्षा की घड़ी और सफलता के मध्य मार्ग दर्शन करता आ रहा है। यह 75 वर्ष की यात्रा लोकतंत्र की मूल भावना और न्याय के लिए अनथक प्रयासों की महान गाथा है। देवनानी ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि संविधान की 75वीं वर्षगांठ हमारे लिए समारोह मनाने के साथ ही सक्रिय होने का अवसर भी है। संवैधानिक मूल्यों को सर्वोपरी बनाये रखने के लिए और मौजूदा विसंगतियाँ एवं असमानताओं को दूर करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
