Loading...

चूरू की वर्णिका तिवारी ने फहराया परचम

चूरू

Follow us

Share

-नेशनल शूटिंग में जीता सिल्वर

चूरू, (रॉयल पत्रिका) I जिला मुख्यालय की बेटी वर्णिका तिवारी पुत्री मुदित तिवारी ने शनिवार को 54 वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में फगवाड़ा, पंजाब में हुई शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। वर्णिका चूरू केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9 की विद्यार्थी है। जानकारी के अनुसार, पीएम केवी चूरू की वर्णिका और पीएम केवी-3 जयपुर की हिमानी सिंह को 10 मीटर राइफल श्रेणी में पदक हासिल हुआ है। 10 मीटर पीप साइट रायफल (U-14 Girls) श्रेणी में पीएम केंद्रीय विद्यालय चूरू की कक्षा 9 की छात्रा वर्णिका तिवारी ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 10 मीटर पीप साइट रायफल (U-17) श्रेणी में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3, जयपुर की कक्षा 11 की छात्रा हिमानी सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। दोनों छात्राओं के प्रदर्शन ने जयपुर रीजन को शूटिंग स्पर्धा में चैम्पियनशिप ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में जयपुर रीजन प्रथम, रायपुर द्वितीय एवं चेन्नई रीजन तृतीय स्थान पर रहे। वर्णिका और हिमानी, दोनों का चयन अब SGFI (School Games Federation of India) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जिसमें देशभर से चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विद्यालय परिवार, अभिभावकों, शिक्षकों व समस्त क्षेत्रवासियों ने इन प्रतिभाशाली बेटियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।