Loading...

मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालय के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों ने निकाली केंडल मार्च

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू,(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर जम्मु कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों की निर्मम हत्या करने के विरोध में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज व राजकीय डी.बी. अस्पताल प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज से राजकीय भरतीया अस्पताल तक प्राचार्य डॉ. एम एम पुकार के नेतृत्व में केंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रृद्धांजली अर्पित की। केन्डल मार्च में भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा मौजूद रहे। इन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का निवेदन करते हुए मृतकों को श्रृद्धांजली अर्पित की।प्राचार्य डॉ. एम एम पुकार ने कहा कि आतंकवादियों के इस कायराना हरकत से पुरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हम माननीय प्रधानमंत्री से यही अपील करते है कि उन आतंकवादियों  को कठोर से कठोर सजा दी जाये।

इस अवसर पर आरएमसीटीए, एनएमओ, आईएमए, चिकित्सा अम्बेडकर संघ, आर्यवर्त हिन्दु युवा सेना, राजकीय नर्सिंग कॉलेज, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, एक्टिव नर्सेज एवं पैरामेडिकल गु्रप सहित विभिन्न संगठनो ने केंडल मार्च निकालकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी गई। इस अवसर पर सैकड़ो की तादात में मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालय के चिकित्सक शिक्षक, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी, एमबीबीएस एवं नर्सिंग कॉलेज विद्यार्थी तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं कार्मिक शामिल हुए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।