श्री राधा गोविंद कॉलेज में ‘वंदे मातरम्@150’ कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने लिया स्वदेशी संकल्प
वंदे मातरम्@150 के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन
जयपुर। श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर, ब्रम्हपुरी, जयपुर में आज दिनांक 14 नवंबर, 2025 को वंदे मातरम्@150 के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत् वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित रहे।
भारत की आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी संकल्प
सामूहिक गायन के साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा भारत की आत्मनिर्भरता व सतत विकास के लिए स्वदेशी संकल्प का आह्वान किया गया।
प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया का उद्बोधन
इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया ने पश्चिमी उपभोगवादी जीवनशैली को विनाश का कारण बताते हुए भारतीय संस्कृति कों अपनाने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने पर बल दिया।
डॉ. अजीत सिंह चौधरी का वक्तव्य
डॉ. अजीत सिंह चौधरी, सहायक आचार्य इतिहास, ने वंदे मातरम् के इतिहास पर प्रकाश डालते हुये बताया कि:
-
यह मात्र हमारा राष्ट्रीय गीत ही नहीं है।
-
यह भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान देने और प्राणों की आहुति देने वालों की भावनाओं को व्यक्त करने वाला गीत है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित शिक्षक और अशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे:
-
प्रो. नीलम शर्मा
-
प्रो स्नेह शर्मा
-
डॉ. अजीत सिंह चौधरी
-
डॉ. संतोष शर्मा
-
डॉ. सुबिता चौधरी
-
श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा
-
श्री मंगल चन्द
-
एवं महाविद्यालय के अन्य अशैक्षणिक कर्मचारी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
