वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली को दिखाई हरी झण्ड़ी
– जल संरक्षण एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का दिया संदेश
सवाई माधोपुर,(रॉयल पत्रिका)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 5 से 20 जून, 2025 तक वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत अधिकाधिक वर्षा जल संग्रहण, विद्यमान जल स्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा एवं जिला खेल अधिकारी अब्दुल वहीद ने आमजन में जल संरक्षण एवं पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र दशहरा मैदान से साईकिल रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। यह रैली दशहरा मैदान से प्रारम्भ होकर सर्किट हाउस पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में लगभग 90-100 खिलाड़ी तथा आमजनों ने उत्साह से भाग लिया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक सुनील गर्ग, चन्द्रवीर सिंह राजावत, विष्णु यादव एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के रहीस खान, एंथोनी मार्टिन, श्याम सिंह राजावत, हेमन्त सिंह राजावत, संजय सिंह राठौड़, अरबाज खान, संजय सिंहल, मुनेश योगी, संजय शर्मा, रघुवीर सिंह नरूका ने विशेष योगदान दिया। वहीं जिला प्रशासन से आयुक्त नगर परिषद, पुलिस विभाग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीम का विशेष योगदान रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
