Loading...

ताजमहल की खूबसूरती देख दीवानी हुई राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी, टिफनी ने पति का हाथ थामकर खिंचवाईं तस्वीरें

Follow us

Share

Tiffany Trump Taj Mahal Visit : आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी (Donald Trump daughter) टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump) अपने पति माइकल बॉऊलोस (Michael Boulos) के साथ भारत दौरे पर है। शनिवार को टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ आगरा (Tiffany Trump Taj Mahal visit) पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर का भ्रमण किया। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी हैरान रह गई। उन्होंने गाइड रमेश दीवान से पूछा- ताजमहल में जो मार्बल लगे हैं, वां कहां से लाए गए। इसकी इतनी सुंदर नक्काशी कैसे की गई। रमेश ने जवाब दिया कि संगमरमर कहीं से लाए नहीं गए। ये भारत के ही हैं। नक्काशी में प्रयोग हुए स्टोन के बारे में बताया कि स्टोन भारत के अलावा अफ्रीका, यमन जैसे देशों से मंगाए गए थे।

टिफनी ने पति संग देखा ताजमहल का नाइट व्यू

ताजमहल देखने के दौरान टिफनी और माइकल डायना बेंच के पास पहुंचे। एक-दूसरे का हाथ थामकर तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों ने अलग-अलग पोज में फोटोज क्लिक करवाईं। उन्होंने अपने स्टाफ के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान टिफनी नारंगी रंग की लांग ड्रेस और माइकल टीशर्ट-ट्राउजर में नजर आए। दोनों ने धूप वाले चश्मे लगा रखे थे। शनिवार को ताजमहल देखने के बाद टिफनी ट्रंप ने परिवार के साथ होटल अमर विलास में नाइट स्टे किया। यहां से नाइट में ताजमहल का नाइट व्यू देखा। इसके बाद रविवार सुबह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए निकलीं। इसके बाद दोनों जैसलमेर के लिए रवाना हो गए।

सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

टिफनी और दामाद माइकल बुलोस के आगरा पहुंचने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे की निगरानी रखी गई। जैसे की टिफनी का चार्टर्ड विमान सुबह 11.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां से होटल जाने की बजाय उनका काफिला सीधा ताजमहल पहुंचा। गोल्फ कार्ट में बैठकर टिफनी और माइकल ताजमहल परिसर में दाखिल हुए। हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद कहा। उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे। ताजमहल से निकलकर टिफनी और माइकल होटल अमर विलास पैलेस रवाना हो गए। यहां टिफनी जिस कमरे में ठहरी हैं, वहां से ताजमहल एकदम साफ दिखाई देता है। वहीं नाइट स्टे के दौरान टिफनी और उनके पति ने ताजमहल का नाइट व्यू देखा। रविवार सुबह दोनों चार्टर्ड प्लेन से राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो गए।

जानें कौन है टिफनी ट्रम्प?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की इकलौती बेटी हैं। टिफनी का जन्म 13 अक्टूबर 1993 को फ्लोरिडा में हुआ था। टिफनी ने लॉ की पढ़ाई की है। 2022 में बिजनेसमैन माइकल बॉऊलोस से शादी की। 2025 में एक बेटा हुआ। नाम एलेक्जेंडर ट्रम्प बॉऊलोस है। टिफनी अपने पिता के राजनीतिक अभियानों में कई बार दिखाई दी हैं। 2016 तथा 2020 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भाषण भी दे चुकी हैं।

Advertisement

2020 में ताजनगरी आया था ट्रंप परिवार

दरअसल, 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ ताजमहल देखने आए थे। करीब 6 साल बाद ट्रम्प परिवार का एक और सदस्य ताजनगरी पहुंचा है। 25 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल देखने आए थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।