ख्वाजा अब्दुल रज्जाक चिश्ती रहमतुल्ला अलेह का उर्स शरीफ 25 फरवरी से होगा शुरू
मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी
सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। हर साल की तरह इस साल भी सांगानेर में ख्वाजा अब्दुल रज्जाक चिश्ती रहमतुल्ला अलेह का उर्स शरीफ बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। उर्स का आयोजन 25 फरवरी से 27 फरवरी तक होगा और इसमें देशभर से अकीदतमंद शामिल होंगे। उर्स शरीफ का कार्यक्रम पंचायत कागजीयान सांगानेर जैरे तले आयोजित किया जाएगा। आस्ताने के गद्दी नशीन, अब्दुल लतीफ “कादर” कागजी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन में राजस्थान सहित अन्य प्रांतों से भी सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेने आएंगे। इस मौके पर 25 फरवरी (मंगलवार) को उर्स शरीफ की शुरुआत बाद नवाज असर झंडा पेश करने से होगी। वही 26 फरवरी (बुधवार) को कुरान ख्वानी, संदल और ईशा के बाद महफ़िले शमां का आयोजन किया जाएगा साथ ही 27 फरवरी (जुमेरात) को सुबह 11 बजे चादर पेश की जाएगी, उसके बाद जोहर में कव्वाली और असर के बाद रंग महफ़िल होगी। साथ ही लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। सांगानेर की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक यह उर्स श्रद्धा और भाईचारे का बेहतरीन उदाहरण है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
