अंता फाटक वाले बाबा का उर्स संपन्न
-राज्य मंत्री डॉ. खानूखान बुधवाली ने की शिरकत
अंता,(रॉयल पत्रिका)। हिंदू – मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत शहंशाह इकरामुद्दीन रहे. अलेह (फाटक वाले बाबा) के 18वें उर्स का समापन कुल की रस्म के साथ हुआ। उर्स कमेटी के सदर दानिश खान ने बताया कि रात्रि में अजीमुश्शान कव्वाली प्रोग्राम का आयोजन हुआ जिसमें रेडियो टी. वी सिंगर जुबैर नईम अजमेरी ने शानदार कलाम पेश किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन (राज्य मंत्री) डॉ .खानू खान बुधवाली और अध्यक्षता पीस मिशन के प्रदेश अध्यक्ष नियाज़ अहमद निक्कू ने की। राज्य मंत्री डॉ. खानू खान बुधवाली ने संबोधित करते हुए कहा कि उर्स में हिंदू – मुस्लिम का अनोखा संगम और भाईचारा देख मन बहुत खुश हुआ, अनेकता में एकता ही हमारी ताकत है और संस्कृति रही है। लंगर में एक पत्तल में साथ खाना, गरीबों और अहसाय लोगों की खिदमत, धार्मिक कार्यक्रमों में एकता का संदेश और कुल के रंग में साथ भीग जाना ही हमारी संस्कृति है, जो हमें हमारे बुजुर्गों ने विरासत में दी है। इसे निरंतर निभाते रहें और भाईचारे में मजबूती लाते रहें और कश्मीर पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।वही अध्यक्षता कर रहे नियाज़ अहमद निक्कू ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इसकी हम कड़े शब्दों में मजम्मत करते हैं और जवाबी कार्यवाही की मांग करते हैं। प्रोग्राम ऑर्गनाइजर शेख आरिफ अनवर ने उर्स समापन के दौरान उर्स में तशरीफ लाए जायरीनों और अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक व गुजरात प्रभारी इंजी. इंसाफ अली आजाद, मिट्ठे महावली दरगाह सदर अरबाज खान, बारां वक्फ चेयरमैन इरफान अंसारी, बूंदी वक्फ चैयरमेन इकरामुद्दीन बबलू, छबड़ा वक्फ चेयरमैन साजिद खान, कोटा वक्फ वाइस चेयरमैन अफरोज खान, सरपस्त अखलाक हुसैन, नायब सदर शेरू खान, एस.आई मोहम्मद हुसैन, महावीर प्रसाद शर्मा, मुख्तयार खान, निसार खान, सदाकत अली (बब्बर), शोएब खान सोनू, राजा रंगरेज, शरजील असवद सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
