Loading...

मौलाना जियाउद्दीन साहब की दरगाह में उर्स का समापन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर के चार दरवाज़ा स्थित हज़रत मौलाना जियाउद्दीन शाहे विलायत की दरगाह में चल रहे सालाना 216वें उर्स मुबारक का शनिवार को लंगर और कुल की रस्म के साथ शानदार समापन हुआ। दरगाह परिसर रोशनी से जगमगा उठा और देर रात तक सूफियाना कलामों की महफिलें सजती रहीं। उर्स का आगाज़ मंगलवार को महफिल-ए-मीलाद शरीफ से हुआ था, जिसमें अख्तर हुसैन मिलाद पार्टी समेत शहर की कई नामी मिलाद पार्टियों ने नात और मनकबत का नजराना पेश किया। इस मौके पर दरगाह सज्जादा नशीन सैय्यद जियाउद्दीन जियाई और खुसरो मियां की सरपरस्ती में महफिलें आयोजित की गईं, जिनमें अकीदतमंदों का तांता लगा रहा। 21 मई को हुए तरही मुशायरे में देशभर से आए शायरों ने अपने कलाम पेश किए। इसमें हाकिम अय्यूबी, रज़ा शेदाई, माहिर शेदाई, ताहिर जमाली, तबस्सुम रहमानी और काविश मुरादाबादी जैसे शायरों ने शिरकत की। 22 और 23 मई को हुई महफिल-ए-समा में अनवर हुसैन कव्वाल के साथ-साथ साबरी बंधू, मुश्ताक गुलफाम, अख्तर जियाई, लियाकत हुसैन और नदीम वारसी समेत कई मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। उर्स के आखिरी दिन दरगाह पर चादर और दुरूद का नजराना पेश करने वालों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस रूहानी माहौल का हिस्सा बनीं। जायरीन की आमद से इलाके में खासी रौनक देखने को मिली। दरगाह की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। उर्स का समापन दरगाह में कुल की रस्म और लंगर के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों अकीदतमंदों ने शिरकत की और दुआओं में शरीक हुए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।