Loading...

युवाओं के लिए अच्छी खबर, UPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर…जानें NDA, CSE, CDS समेत कौन सी परीक्षा कब?

Follow us

Share

UPSC Civil Services 2027: नई दिल्ली। आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारी बनने का सपना देख रहे देश के लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2027 में होने वाली अपनी सभी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। इसके साथ ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 (UPSC CSE Prelims 2027) की तारीख का भी ऐलान हो गया है। भर्ती कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी होगा। 2 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा काआयोजन 23 मई को होगा। वहीं मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2026 से होगी। यूपीएससी एनडीए-I और सीडीएस-I भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2026 को जारी होगा। दोनों की लिखित परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को होगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

सिविल सेवा परीक्षा की अहम तारीखें

आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 के लिए नोटिफिकेशन 13 जनवरी, 2027 को जारी किया जाएगा। इसी दिन से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कैंडिडेट्स 2 फरवरी, 2027 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा 23 मई को होगी जबकि मुख्य परीक्षा (Mains) की शुरुआत 20 अगस्त, 2027 से होगी जो लगातार पांच दिनों तक चलेगी। आपको बता दें कि, भारतीय वन सेवा (IFS) की प्रारंभिक परीक्षा भी इसी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के साथ ही आयोजित की जाती है।

एनडीए और सीडीएस का शेड्यूल

सेना में जाकर देश की रक्षा करने वाले युवाओं के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। एनडीए और सीडीएस (प्रथम) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर, 2026 को आएगा। अभ्यर्थी 22 दिसंबर रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इसकी परीक्षा 11 अप्रैल, 2027 को होगी। वहीं एनडीए और सीडीएस (द्वितीय) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 12 मई, 2027 को जारी होगा और परीक्षा 19 सितंबर, 2027 को कराई जाएगी।

यूपीएससी की अन्य प्रमुख परीक्षाएं

इंजीनियरिंग और तकनीकी पदों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी कैलेंडर में खास जानकारी दी गई है। कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 2 सितंबर, 2026 को आएगा और परीक्षा 10 जनवरी, 2027 को होगी। इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 16 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 31 जनवरी, 2027 को आयोजित होगी। सीबीआई डीएसपी (CBI DSP) एलडीसीई परीक्षा27 फरवरी, 2027 को होगी। सीआईएसएफ (CISF) एलडीसीई परीक्षा का आयोजन 14 मार्च, 2027 को किया जाएगा।

Advertisement

यहां क्लिक करें:-UPSC Exam Calender 2027 PDF

कैसे डाउनलोड करें UPSC कैलेंडर 2027?

उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले UPSC की वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर मौजूद Examination सेक्शन पर क्लिक करें। वहां Calendar विकल्प में जाकर Annual Calendar 2027 लिंक ओपन करें। इसके बाद PDF डाउनलोड की जा सकती है।

उम्मीदवारों के लिए क्यों अहम है यह कैलेंडर?

यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी का पूरा रोडमैप मिल जाता है। इससे उम्मीदवार प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट बेहतर तरीके से कर पाते हैं। खासकर वे छात्र जो NDA, CDS, CSE और CAPF जैसी कई परीक्षाओं की तैयारी साथ कर रहे हैं, उनके लिए यह कैलेंडर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभ्यथियों को सलाह दी जाती है कि, वे किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in समय-समय पर चेक करते रहें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।