मेलार्थियों की संख्या मे हुई अप्रत्याशित वृद्विः जिला प्रमुख
समारोह पूर्वक हुआ ऐतिहासिक डोल मेला का समापन
बारां (रॉयल पत्रिका)। इस बार डोल मेला बहुत ही यादगार साबित हुआ और नगर परिषद ने इस बार नवाचार कर अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। काफी मेहनत के बावजूद इतने बडे़ आयोजन में कोई ना कोई कमी छूट ही जाती है जिसका भविष्य मे सुधार किया जाना चाहिए। यह उद्गार व्यक्त किये जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने। वे गत 20 दिनों से चल रहे डोल मेले के समापन की रस्म अदायगी के समारोह में बोल रही थी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि मेले आपसी भाईचारे के प्रतीक होते है, इसका आमजन को सम्पूर्ण लाभ लेना चाहिए। उन्होने इस बार आयोजित किए गये मेले की तारीफ करते हुए मेलाध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने कहा कि हमारे कार्यकाल में तालाब की पाल पर जो कार्य कराया गया उसकी वजह से मेले का क्षै़त्रफल बढ़ा और व्यापारियों को भी लाभ हुआ। जैन ने अफसोस जताते हुए कहा कि तालाब की पाल का कुछ काम बाकी रह गया था पर हमारी सत्ता जाने के बाद मौजूदा नुमाईन्दे इस कार्य को भी पूरा नहीं करवा पा रहे है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशान्त भरद्वाज ने कहा कि वास्तव में इस बार मेला अन्य सालों की अपेक्षा काफी यादगार यादे छोड़ गया। मेले की तारीफ सुन इसबार मेलार्थीयों की संख्या में भी अप्रत्याशित वृद्वि देखने को मिली। और परिषद ने अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में शहीद राजमल मीणा की पत्नि वीरांगना कमलेश देवी मीणा भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। अन्त मे आभार व्यक्त करते हुए मेलाध्यक्ष ममता नागर ने कहा कि मेले की सफलता इस बात से ही आंकी जा सकती है कि मेले मे इस बार राजस्व बढ़ने के साथ-साथ मेलार्थियों की भी संख्या मे भी अधिक वृद्वि देखी गई। आयोजन में शामिल होना आसान है पर 20 दिवस तक इतना बड़ा आयोजन चलाने के लिए कितनी मशक्कत करनी होती है, वो किसी को दिखाई नही देती। उन्होने इस अवसर पर सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सबसे अच्छी बात तो यह रही कि यह आयोजन दलगत राजनीति से दूर रहा और सभी ने मेले की सफलता के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान मेले की सफलता के लिए सभी पार्षद और कर्मचारियों समेत जिला प्रमुख ने मेलाध्यक्ष ममता नागर को श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा और मीडिया प्रभारी लक्ष्मण वर्मा सागर ने किया। कार्यक्रम के दौरान मेले के प्रमुख व्यापारी, जल व्यवस्था करने वालों समेत अखाड़ों के उस्तादों और मीडियाकर्मीयों को उपसभापति नरेश गोयल, पुरूषोत्तम नागर, प्रदीप विजयवर्गीय, शिवशंकर यादव, परवेज खान, रोहित सक्सेना, मयंक माथोडिया, यशवंत अर्जुन, राजेन्द्र जैन, अक्षय भूमलिया, अहमद शरीफ, असमा रानी आदि पार्षदों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
