ऑपरेशन गरिमा के तहत आमजन एवं महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी इत्यादि घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान ऑपरेशन गरिमा के विषय में पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, योगेश दाधीच के निर्देशन में अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा करते हुये तत्पर दिखाई दे रही है। विभिन्न सार्वजनिक स्थानों यथा शैक्षणिक संस्थान, गर्ल्स हॉस्टल, पी.जी, मॉल्स, पार्क व भीडभाड वाले स्थानों पर डयूटी करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी कर अश्लील हरकत करने व कॉलेज एवं स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं का पीछा कर परेशान करने तथा छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों / मनचलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एवं निर्भया हैल्पलाइन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए अभियान के दौरान कुल 02 मनचलों / असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर विभिन्न थानों में गिरफ्तार करवाया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, योगेश दाधीच के निर्देशन में अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट विभिन्न स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी, मौहल्ला इत्यादि में जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर एवं बस स्टैण्ड, परिवहन संसाधन लो फ्लोर बस, सिटीबस, मिनीबस, अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनों में यात्रा करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति व कानूनों के बारे में जानकारी देकर 22,055 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इसके साथ ही प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, रानू शर्मा के नेतृत्व में अभियान “ऑपरेशन गरिमा के तहत निर्भया स्क्वॉड की मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय में जाकर 10,133 छात्र/छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व हैल्प लाईन नम्बरों की जानकारी दी गई व 840 महिलाओं और बालिकाओं को राजकॉप सिटीजन एप (Need Help) के बारे में जानकारी देकर डाउनलोड करवाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, रानू शर्मा ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने वाली सभी बालिकाएं और महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के 5 नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 को निर्भया 1, 2, 3, 4, 5 के नाम से अपने मोबाइल में सेव करें। किसी भी परेशानी होने पर इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
