Loading...

जयपुर में 15 फरवरी को आयोजित होगा ‘उमंग 2K25’ खेल महोत्सव

Jaipur

Follow us

Share

  • जिले में प्रथम बार मदरसा छात्रों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर के मदरसा स्कूलों के छात्रों के लिए पहली बार ‘उमंग 2K25’ खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य बच्चों को खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। इस खेल महोत्सव में 14 ग्रुप्स में बंटे मदरसा स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। ब्लॉक स्तर पर विजेता बनने वाली टीम को जिला स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, रस्साकशी और रुमाल झपट्टा जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

झोटवाड़ा में हुआ खेलों का आयोजन
शनिवार को झोटवाड़ा क्षेत्र में ग्रुप 8 के मदरसा स्कूलों के छात्रों ने खेल महोत्सव में भाग लिया। बच्चों ने खेलों में उत्साह के साथ अपना प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम का चयन किया गया, जो अब जिला स्तर पर अन्य ब्लॉक्स की विजेता टीमों से मुकाबला करेगी। इस आयोजन में बच्चों का जोश और उत्साह देखने लायक था।

जिला स्तर की प्रतियोगिता 15 फरवरी को होगी

जिसमें जयपुर के 14 ब्लॉक्स की विजेता टीमों के लगभग 400 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में टीम भावना का विकास होगा और खेलों का महत्व बढ़ेगा। इसके अलावा, यह मदरसा के बच्चों को मुख्यधारा से जुड़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।