उबर टेक्सी चालक ने दिया ईमानदारी का परिचय
- 5 लाख रूपये के सोने का हार वापस लौटाया
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। उबर टैक्सी चालक शिशुपाल सिंह सोलंकी की गाड़ी 25 मई को सुबह 11 बजे पर संजू अग्रवाल के नाम से बुक कराई गई। राईड से रिचा अग्रवाल निर्माण नगर से महेश नगर के लिए रवाना हुई थी। महेश नगर उतरते समय गाडी में एक बैग भूल से छूट गया जिसमें कीमती जेवरात सोने का हार कीमत करीब 5 लाख रूपये था। घर आने पर करीब 1.30 बजे रिचा अग्रवाल के ध्यान में आया कि टैक्सी में बैग छूट गया है, उन्होंने टैक्सी चालक से मोबाईल पर सम्पर्क किया। टैक्सी चालक शिशुपाल सिंह ने इनसे इनके सामान का हुलिया पूछा और उसके आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर कार्यालय में उन्हे सामान सुपुर्द किया। शिशुपाल सिंह सोलंकी द्वारा अपने कार्य को ईमानदारी व कर्तव्यनिस्ठा से अंजाम देते हुए कीमती जेवरात को सुरक्षित उसकी मालिक श्रीमती रिचा अग्रवाल को वापिस लौटाने का सराहनीय एवं अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक कार्य किया है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
