जामड़ोली ईलाके में अवैध रूप से स्मैक एवं गांजा सप्लाई करने वाले दो तस्करो को किया गिरफतार
गिरफतार आरोपी से उच्च क्वालिटी का 112 ग्राम गांजा किया जप्त
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशअनुसार जिला जयपुर में अवैध नशा तस्करो व बेचने वालो व नशा करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत समस्त थानाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये जिस पर कार्यवाही करने हेतू अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी (RPS) व सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर आदित्य पूनिया (RPS) एवं सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर सुश्री लक्ष्मी सुधार (RPS) के निर्देशअनुसार व बन्ना लाल (उ.नि.) प्रभारी जिला विशेष टीम जिला जयपुर पूर्व एंव मनोज कुमार (उ.नि.) आई सी थाना जामड़ोली एवं विश्म्भर दयाल उ.नि. आई सी थाना खोनागोरियान जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में जिला विशेष टीम व पुलिस थाना जामड़ोली एवं खोनागोरियान की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों स्मैक व गांजा सप्लाई करने व बेचने वालो के विरूद्ध आंसूचना संकलन कर सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुऐ अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने वाले के खिलाफ पुलिस थाना जामड़ोली ईलाके में कार्यवाही करते हुये सप्लायर राजकुमार मीणा पुत्र मानसिंह मीणा जाति-मीणा उम्र-24 साल निवासी ग्राम कोंडर पुलिस थाना सदर करौली जिला करौली हाल किरायेदार बाल गार्डन के पास महेश नगर पुलिस थाना महेश नगर जयपुर को गिरफ्तार किया जाकर कब्जे से 50 ग्राम स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल नं. RJ14 ZK 9243 को जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जामड़ोली में मु.न. 313/25 धारा 8/21, 8/29 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। पुलिस थाना खोनागोरियान ईलाके में दूसरी कार्यवाही करते हुऐ गांजा सप्लायर तेजराम मीणा उर्फ टी.आर. पुत्र श्रीमन मीणा उम्र 30 साल जाति-मीणा निवासी ग्राम पोस्ट नांगल लाट पुलिस थाना टोडाभीम जिला करौली को गिरफतार कर कब्जे से 112 ग्राम गांजा किया जप्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना खोनागोरियान में मु.नं. 550 / 25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।
विवरण- गिरफतार आरोपी राजकुमार मीणा ने पूछताछ में बताया कि में यह स्मैक सुनील निवासी महेश नगर से लेकर आया में यह स्मैक को सन्नी सांसी निवासी जयसिंहपुरा खोर जयपुर को देने जा रहा था मुझे यह काम करते 06 माह से ज्यादा समय हो गया है। इससे पहले में 3-4 बार सन्नी सांसी को स्मैक सप्लाई कर चूका हूं मुझे सुनील 15,000 रूपये महीने सैलेरी देता है। मुझे माल सप्लाई करने के लिए सुनील जगह बताता है वहा पर में स्मैक सप्लाई कर देता हूं। आरोपी से अनुसंधान हेतू पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पर पूछताछ जारी। व पुलिस थाना खोनागोरियान में गिरफतार आरोपी तेजराम मीणा उर्फ टी.आर. ने पूछताछ में बताया कि में यह गांजा शिलांग मेघालय से लेकर आता हूं जिसकी गांजा पीने वालो की अलग से मांग होती है। यह गांजा साधारण गांजा से तीन गुना अधिक रेट में आता है जिसको में छोटी-छोटी पूड़िया बनाकर सप्लाई करता हूं। में एक पूड़िया को 2,000 रूपये में बेचता हूं मुझे छोटी-छोटी पूड़िया बेचने में खरीद से डबल रूपये बचते है। मुझे यह काम करते काफी समय हो गया है। इससे पहले में दिल्ली में रहकर गांजा सप्लाई करता था।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
