Loading...

खून से लाल हुआ मांडल हाईवे! 2 पुलिसकर्मियों सहित 3 की मौत, आधे घंटे तक थमा NH-48

Follow us

Share

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल चौराहे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने जीआरपी जवानों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो जवानों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ ले जाए जा रहे चोरी के आरोपी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार, अफरा-तफरी और लंबा जाम लग गया। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-48 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।

जानकारी के अनुसार, चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने के हेड कॉन्स्टेबल लेखराज बागड़ी (55) निवासी किशनगढ़ और कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार जाट (48) की पोस्टिंग भीलवाड़ा में थी। दोनों पुलिसकर्मी बाइक चोरी के आरोपी छोटू भील (40) को मांडल से भीलवाड़ा लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि विभाग के पास बड़ी गाड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण आरोपी को बाइक पर ही ले जाया जा रहा था।

पुलिस महकमे में शोक की लहर

इसी दौरान मांडल चौराहे के पास पुलिया के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी छोटू भील गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल मांडल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल आरोपी की गंभीर हालत देख भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। ड्यूटी निभाते हुए दो जवानों की मौत से जीआरपी और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।