मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में पहलगाम के शहीदों को दी श्रृद्धांजलि
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। जम्मु कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में मंगलवार 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में शहीद 26 भारतीयों की आत्मा की शांति और उनके परिवार को सम्बल प्रदान करने के लिए बुझावड स्थित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने बताया कि पहलगाम हमले जैसी घटनाएं घोर निंदा के लायक है। हम मांग करते है कि इन घटनाओं के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।यूनिवर्सिटी प्रेसिडेन्ट डॉ. जीमल काज़मी ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। हम हर तरह के आतंकवाद का घोर विरोध करते है और हमले के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करते है, साथ ही दुआ करते है कि इस मुश्किल घड़ी में अल्लाह इनके परिवारजनों और रिश्तेदारों को हौंसला प्रदान करें। यूनिवर्सिटी के वाणिज्य संकाय के एसोसियेट प्रोफेसर डॉ. अब्दुल्लाह खालिद ने कहा कि इस्लाम में एक बेकसूर की हत्या करना, सारी इंसानियत की हत्या करना है और एक बेकसूर की जान बचाना, सारी इंसानियत की जान बचाना है। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर, शहीदों को श्रृद्धांजलि (खिराज-ए-अक़ीदत) पेश की गई। शोक सभा के इस श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक्स डॉ. इमरान खान पठान, डीन डॉ. समीना, डॉ. निरंजन बोहरा, डॉ. इनाम इलाही, डॉ. दीपक भंडारी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. साबरा कुरैशी, डॉ. मरजीना, डॉ. सीमा परवीन खान, डॉ. डिम्पल प्रजापत, डॉ. रईस, डॉ. अमित माथुर, डॉ. रूचिका, डॉ. मीना राव, जीशान अली, भावेश गांधी, तौसिफ खान, सलमान खान, आसिफ खान, राजूराम, भूपेन्द्र सहित यूनिवर्सिटी के कई स्टाफ एवं स्टूडेन्ट मौजूद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
