थाना ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचते महिला को किया गिरफ्तार
-गिरफ्तार महिला के कब्जे से 360 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व बिकी राशि 2,350 रूपये किये जप्त
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर पूर्वः संजीव नैन (IPS), पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, ने जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशअनुसार जिला जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करो व बेचने वालो वह नशा करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत समस्त थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये जिस पर कार्यवाही करने हेतू अरूण कुमार (पु.नि.) पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जिला जयपुर पूर्व व पृहलाद नारायण (पु.नि.) पुलिस थाना जामड़ोली जयपुर पूर्व एवं बन्ना लाल (उ.नि.) प्रभारी जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व के संयुक्त नेतृत्व में जिला विशेष टीम व पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर एवं पुलिस थाना जामड़ोली की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों व गांजा सप्लाई करने व बेचने वालो के विरूद्ध आंसूचना संकलन कर सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुऐ अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले के खिलाफ पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर ईलाके में कार्यवाही करते हुये महिला लक्ष्मी सांसी पत्नी स्व. मंगलु सांसी उम्र 33 साल जाति-सांसी को गिरफ्तार कर आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा 360 ग्राम बिकी राशि 2,350 रूपये जप्त किये गये। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर में मुकदमा नं. 250/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। पुलिस थाना जामड़ोली ईलाके में दुसरी कार्यवाही करते हुये आरोपी रवि कुमार साहू पुत्र पृहलाद साहू उम्र 30 साल जाति-तेली निवासी तम्बाकू का पाड़ा तहसील के पीछे लालसोट पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा हाल मकान नं. एफ-1095 जेडीए क्वार्टर मीना पाड़ली पुलिस थाना जामड़ोली जयपुर पूर्व को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 427 ग्राम जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जामड़ोली में मुकदमा नं. 369/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार साहू ने पूछताछ में बताया कि में स्वंय भी गांजा पीता हू में यह गांजा बाहर से लेकर आया था। में गांजा को जयपुर लाकर छोटी-छोटी पूड़िया बनाकर 100 व 200 रूपये के हिसाब से बेचता हू जिससे मेरा घर का खर्चा निकल जाता है। और में स्वंय भी गांजा पीता हू मुझे यहा काम करते पाँच महिने से ज्यादा समय हो गया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पर अनुसंधान हेतू पूछताछ जारी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
