Loading...

दौसा में हजयात्रियों के लिए प्रशिक्षण व टीकाकरण शिविर आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

दौसा, (रॉयल पत्रिका)। सेंट हाफ़िज़ स्कूल, शेखान मोहल्ला, दौसा में ज़िला हज कमेटी के सौजन्य से हज-2025 के लिए चयनित यात्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में दौसा ज़िले से हज यात्रा पर जाने वाले 24 ज़ायरीनों को अहम जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जयपुर से आए हज प्रशिक्षक हाजी फरीद उद्दीन, हाजी मोहम्मदशहीद, हाजी डॉ. अशफ़ाक नकवी और हाजी अब्दुल नफीस ने हाजियों को हज और उमराह से जुड़ी तमाम धार्मिक व व्यवहारिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने हज के अरकान, यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और ज़रूरी दस्तावेज़ों की जानकारी भी साझा की। वहीं चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ. कृष्ण लाल महावर, सुमन महावर, ममता मीणा और सहायक कर्मचारी सीताराम की टीम ने सभी 24 हाजियों का टीकाकरण किया। इसके साथ ही एसएचआई नजमुल हसन ने भी हज प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हाजी मोहम्मद ज़ाकिर ने संयोजक की भूमिका निभाई, जबकि सह-संयोजक के तौर पर हाजी मोहम्मद मेहराज, हाजी यूसुफ़ खान, मौलवी नसरुद्दीन, सूफ़ी अब्दुल लतीफ, मौलाना तौसीफ, जाबिर खान, पार्षद आसिफ खान, नेता नोमान खान, अब्दुल समद, अयान खान, रेहान हाशमी, हाजी अरकान और अजहर खान जैसे सामाजिक कार्यकर्ता व समुदाय के वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।